LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

छठियार में बार बाला के हाथ में सरकारी पिस्टल, पुलिस जवान ने की हर्ष फायरिंग; वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज

छठियार में बार बाला के हाथ में सरकारी पिस्टल, पुलिस जवान ने

Bettiah -: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रामपुर बैरागी गांव में एक छठियार समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। गोपालगंज में तैनात एक पुलिस जवान द्वारा डांसर के हाथ में सरकारी पिस्टल थमाने और हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, रामपुर बैरागी गांव में पवन सहनी के पुत्र का छठियार (छठी) भोज चल रहा था। इस समारोह में गोपालगंज के कुचाई कोर्ट थाने में पदस्थापित सिपाही अमित चौधरी अपने भाई मिसिर चौधरी और अग्निशमन विभाग के सिपाही अनमोल तिवारी के साथ शामिल हुआ था। जश्न के दौरान सिपाही अमित चौधरी ने अपनी लोडेड सरकारी पिस्टल मंच पर मौजूद नर्तकी (डांसर) को थमा दी। वायरल वीडियो में नर्तकी हथियार लहराते हुए दिख रही है। इसके बाद अमित चौधरी ने खुद पिस्टल लेकर हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) की, जिससे वहां मौजूद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विरोध करने पर ग्रामीणों से मारपीट 

बताया जा रहा है कि जब गांव के कुछ लोगों ने इस खतरनाक हरकत और हर्ष फायरिंग का विरोध किया, तो नशे और सत्ता के घमंड में चूर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई और बयान

 घटना का वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद बेतिया पुलिस तुरंत हरकत में आई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही अमित चौधरी, उसके भाई मिसिर चौधरी और अग्निशमन सिपाही अनमोल तिवारी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  • अधिकारी का बयान

  • बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "सरकारी हथियार का दुरुपयोग घोर अनुशासनहीनता और अपराध है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।"

सवालों के घेरे में खाकी

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस अनुशासन और हथियारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां पुलिस आम लोगों को हर्ष फायरिंग न करने की सलाह देती है, वहीं दूसरी तरफ खुद पुलिसकर्मी सरकारी हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

रिपोर्ट - आशिष कुमार