Bihar News - 6 माह के पुत्र ने अपने पिता को दिया मुखाग्नि, पूरा माहौल हुआ गमगीन

छह माह के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि।- फोटो : आशीष कुमार
Bettiah - खबर प.चम्पारण के रामनगर क्षेत्र से है, जहां 6 माह के पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया है। जिससे पूरा माहौल गमगीन हो ग या। । पूरी घटना रामनगर थाना क्षेत्र के गुदगुदी पंचायत के चमरढ़िया बड़गांव की बताई जा रही है ।
बताया जा रहा है कि खेत घूमने गए एक युवक को सांप ने काट लिया , युवक जब अपने घर पर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी परिवार वालों ने उन्हें रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये तब तक युवक की मौत हो चुकी थी, लेकिन परिवार वाले नहीं माने काफी झाड़ फूंक करने के बाद भी युवा को नहीं बचाया जा सका ।
युवक की पहचान चमरडीहा बड़गांव निवासी किशन राम के 24 वर्षीय पुत्र परशुराम राम के रूप में हुई है । युवक का एकमात्र 6 माह का पुत्र है । घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट - आशिष कुमार














