LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत युवती ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर लिया. पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत युवती ने फांसी
युवती ने की ख़ुदकुशी - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव मे संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी। विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। मृत विवाहिता की पहचान अफसाना खातून(28) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। 

शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। उसके गले पर काले धब्बे के निशान मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में जांच पड़ताल करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि विवाहिता का अश्लील वीडियो श्मशाद नाम का एक लड़का वायरल कर रहा था। इससे वह काफी परेशान थी। उसने आत्महत्या कर लेने का वीडियो भी बनाया है और शुक्रवार की रात्रि में उसने आत्महत्या कर ली। 

उंन्होने वीडियो वायरल करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट