LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा था लाल पानी, दो तस्कर धराए

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब की खेप एक के बाद एक बरामद हो रही है। ताजा मामला बेतिया का है। जहां पुलिस ने 200 कार्टन शराब को बरामद किया है।

शराब बरामद
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : reporter

Bihar News:  शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। एक के बाद एक अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण का है। जहां पुलिस ने ट्रक से 200 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया है। जानकारी अनुसार मनुआपुल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शौर्य समन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में, यूपी से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही विदेशी शराब की भारी खेप पकड़ी गई है।

 200 कार्टन शराब बरामद 

सूत्रों की मानें तो गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिस ने 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। शराब उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अमित कुमार (27 वर्ष), पिता शोभित साहनी, निवासी थाना कर्जा, जिला मुजफ्फरपुर और सहचालक राहुल साहनी (20 वर्ष), पिता अमोद साहनी, निवासी थाना गोरौल, जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया।

Diarch GO

दो तस्कर गिरफ्तार 

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व मनुआपुल थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने किया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप किसके लिए लाई जा रही थी। शराबबंदी वाले बिहार में इस तरह की लगातार बरामदगी कई बड़े सवाल खड़े करती है। देखना होगा कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन शामिल है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट