LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road News : बेतिया के लौरिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar Road News :बेतिया के लौरिया में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Road News : बेतिया के लौरिया में भीषण सड़क हादसा, अनिय
युवक की मौत - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना लौरिया साहू जैन स्कूल के समीप करीब पौने पांच बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

मृतक की पहचान धोबनी पंचायत के सुगौली गांव वार्ड संख्या 11 निवासी सुकट मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बसंत कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर लौरिया बाजार में सब्जी खरीदने आ रहे थे। तभी लौरिया से हरीनगर की दिशा में जा रहे एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर उनकी बाइक को साहू जैन स्कूल के सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसंत कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लौरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आनन-फानन में युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSP) लेकर पहुंची। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बसंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे अनियंत्रित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट