LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Rani Sati Grandmother Nishan Yatra: रामनगर में राणीसति दादी मां की भव्य निशान यात्रा, गूंजे जयकारे और भजनों की धुन

Rani Sati Grandmother Nishan Yatra: प. चम्पारण के रामनगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से राणीसति दादी मां की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। रथ, भजन-कीर्तन और मारवाड़ी समाज की 125 महिलाओं की आस्था ने इसे यादगार बना दिया।

Rani Sati Grandmother Nishan Yatra
राणीसति दादी मां की भव्य निशान यात्रा- फोटो : news4nation

Rani Sati Grandmother Nishan Yatra: प•चम्पारण के रामनगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से आज राणीसति दादी मां की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। रथ पर दादी मां का दरबार सजाया गया और बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहा मारवाड़ी समाज की 125 महिलाएं, जो परंपरागत एक परिधान में हाथों में निशान लिए नाचते-गाते शामिल हुईं। 

मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर हिन्द चौक, भगत सिंह चौक, थाना रोड होते हुए दादी मंदिर पहुंची, जहां ध्वज अर्पित कर समापन हुआ। जगह-जगह जूस, फल और पानी की व्यवस्था से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। नगर की गलियों में गूंजते जयकारों और भजनों ने माहौल को दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। दादी मंदिर पहुचकर आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हुई। भक्तों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई ।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट