LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में आयोजित भोजपुरिया कला हाट में शामिल हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, अध्यात्म के कई मुद्दों पर की चर्चा

Bihar News : बेतिया में आयोजित भोजपुरिया कला हाट में शामिल ह

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया रमना स्थित ऑडिटोरियम में संस्कार भारती द्वारा आयोजित भोजपुरिया कला हाट में बिहार के राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। इनके साथ लोकसभा सचेतक सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यपाल ने सबसे पहले थारू जनजाति द्वारा लगाये गये हाट का निरीक्षण किया। जिसमे थारू महिलाये अपने द्वारा बनाई गई हस्तकला का निरीक्षण किया। इसके पहले उन्होने ईश्वरीय शान्ति महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) का शिलान्यास किया। 

मंच पर आते ही संस्कार भारती द्वारा राज्यपाल को सम्मानित किया गया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बेतिया के इस ऑडिटोरियम मे उपस्थित दर्शको को सबसे पहले लोकसभा सचेतक सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने संबोधित करते हुये पहली बार प•चम्पारण आये राज्यपाल को प•चम्पारण के भौगोलिक स्थिति के बारे मे जानकारी दी और कहा की यह धरती महात्मा बुद्ध,  सीता माता , लव कुश की शरणस्थल है। इसी चंपारण की धरती पर बुद्ध ने अपना राजसी वस्त्र का त्याग कर महात्मा बुद्ध होने के लिये निकले थे। 

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यपाल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद खान ने इस धरती को नमन किया और कहा की संस्कार भारती द्वारा इस तरह का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम मे संस्कार सिखने को मिलता है। वही संस्कार भारती द्वारा दिये गये विषय "स्व " पर बोले की यह बहुत ही अच्छा विषय है की "मैं कौन हूँ" इसे जानना अतीत आवश्यक है। अगर मानव इसे समझ ले तो जीवन में आये बहुत सी परेशानियो को आसानी से सुलझाया जा सकता है। बहुत सारे उपदेश भी देते हुये अध्यात्म के बारे मे बताया। जिसे वहां उपस्थित लोगों ने काफी शांतचित होकर सुना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। 

इसके पहले राज्यपाल ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 लोगों को सम्मानित भी किये। तो वही थारू जनजाति के तरफ से आनंदी भुजा और जमाव दही राज्यपाल को भेट की गई। उनके द्वारा बनाई जाने वाली मौनी में। इसके पहले उनलोगो ने राज्यपाल को अपना लोकप्रिय नृत्य झमटा दिखाया व खेती किसानी पर लोक गीत गाया। कार्यक्रम में  राज्यपाल का स्वागत मंगल गीत गाकर किया गया।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट