LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Board Matric Exam: मैट्रिक परीक्षा के बीच छात्रा बेहोश, सेंटर पर मचा हड़कंप, इलाज के बाद फिर देगी पेपर

Bihar Board Matric Exam: मैट्रिक परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। ...

Girl Faints During Matric Exam Panic at Centre
मैट्रिक परीक्षा के बीच छात्रा बेहोश- फोटो : x

Bihar Board Matric Exam: बगहा में मैट्रिक परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना मोंट फोर्ट पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र की है, जहां सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। छात्रा के गिरते ही कुछ देर के लिए केंद्र पर खलबली का माहौल बन गया।

विद्यालय प्रशासन ने फौरन तत्परता दिखाते हुए अनुमंडलीय अस्पताल को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जांच में चिकित्सकों ने पाया कि छात्रा का ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया था, जिसके कारण वह बेहोश हुई।

Diarch GO

अस्पताल में डॉ. रामप्रवेश भारती ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर और सामान्य है। चिकित्सकों ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है, स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छात्रा को पुनः परीक्षा केंद्र भेजा जाएगा ताकि वह अपनी शेष परीक्षा पूरी कर सके।

बेहोश हुई छात्रा की पहचान 16 वर्षीय ललिता कुमारी के रूप में हुई है, जो ठकराहा थाना क्षेत्र के मलाई टोला की निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन डॉक्टरों की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

NSIT
Nsmch

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क दिखा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। फिलहाल छात्रा की हालत बेहतर है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा लेगी।

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद