LATEST NEWS

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

  • 72nd BPSC
  • 72वीं BPSC परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली PT परीक्षा स्थगित ! 1,189 पदों पर होनी

  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया 'विकसित भारत' का संकल्प
  • बिहारशरीफ में 'सेवा ज्योति चौक' का उद्घाटन: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर

Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से मचा कोहरा , आग बुझाने के क्रम में फायर ब्रिगेड के सिपाही समेत तीन झुलसे

Bihar News:होटल में आलू उबालने के दौरान गैस रिसाव होने से आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया ।....

Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से मचा कोहरा , आग बुझाने के क्र
गैस सिलेंडर फटने से मचा कोहरा- फोटो : reporter

Bihar News:एक भयंकर गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना सुबह के समय  होटल में आलू उबालते समय गैस रिसाव के कारण हुई। अचानक आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया और इसके धमाके से पूरा मझौलिया दहल उठा।

ब्लास्ट की चपेट में बगल की होटल और  किराना दुकान भी आ गए। किराना दुकान में रखा सारा सामान, नगदी और आवश्यक कागजात आग की भेंट चढ़ गए। दुकान के मालिक सुरेश शाह ने बताया कि दिवाली-छठ को देखते हुए काफी सामग्री पहले ही स्टॉक की हुई थी, जो पूरी तरह जल गई।

Diarch GO

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान अग्नि शमन दस्ता का सिपाही अवनीश कुमार झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया।

आग बुझाने में मदद करने वाले उप मुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार, गोलू श्रीवास्तव और आशीष कुमार भी आंशिक रूप से घायल हुए। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोग बताते हैं कि ब्लास्ट और आग की धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में होटल और दुकान के अलावा आसपास का क्षेत्र भी धुएँ और राख से भर गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चेतावनी दी है कि सिलेंडर और रसोई गैस की जांच-परख का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे से बचा जा सके।

रिपोर्ट- आशीष कुमार