LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जमकर काटा बवाल

Bihar News : बेतिया में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का फूट

BETTIAH : लौरिया व बगहा में गुरुवार को यूरिया खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। खाद नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने लौरिया-बगहा एनएच 727 को पकड़ी चौक के पास जाम कर दिया, जिससे एक घंटे तक यातायात ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 

प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और लौरिया इफ्को गोदाम खुलवाकर खाद वितरण प्रारंभ करवाया। भीड़ अधिक होने से कुछ देर बाद वितरण रोकना पड़ा। किसानों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बीच चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ी महिलाओं में से एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ की छांव में बैठाकर पानी पिलाया, तब जाकर वह होश में आई। महिला की पहचान मटियरिया बंगाली कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। किसानों ने बताया कि धान और गन्ना में यूरिया डालने का समय निकलता जा रहा है, लेकिन खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित हो रही है। वे कई दिनों से खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं और फिर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। 

वही फोन पर जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज अहमद ने बताया कि प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की प्राथमिकता तय की गई है। लौरिया व बगहा पुलिस और प्रशासन मिलकर स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट