LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

चंपारण में ऑनर किलिंग? कल शाम से लापता प्रेमी जोड़े पेड़ से झूलती मिली लाशें, पुलिस की रडार पर 'कत्ल' का एंगल

पूर्वी चंपारण के सुगौली थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक युवक-युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक हरसिद्धि के पानापुर के बताए जा रहे हैं।

चंपारण में ऑनर किलिंग? कल शाम से लापता प्रेमी जोड़े पेड़ से

Bettiah - पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थानाक्षेत्र अंतर्गत बौधा सरेह में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक और युवती के शवों को लटकते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब सुगौली के दक्षिणी सुगांव पंचायत के बौधा गांव के ग्रामीण सरेह (खेतों) की तरफ गए, तो उनकी नजर पेड़ से लटकते दो शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों का तांता लग गया।

Diarch GO

पुलिस की कार्रवाई और पहचान

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शवों को पेड़ से नीचे उतारा। सदर-वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों के कारण हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक-युवती पास के ही हरसिद्धि थानाक्षेत्र के पानापुर के निवासी थे और सोमवार शाम से ही लापता थे। पुलिस फिलहाल उनकी पहचान की पुष्टि करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

NSIT
Nsmch