LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

नरकटियागंज में डॉक्टर संतोष सुमन की 'गरीब चौपाल यात्रा', कहा- बिहार में शराबबंदी लागू है और रहेगी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर संतोष सुमन ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी लागू है और रहेगी। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की.....

नरकटियागंज में डॉक्टर संतोष सुमन की 'गरीब चौपाल यात्रा', कहा
नरकटियागंज में डॉक्टर संतोष सुमन की गरीब चौपाल यात्रा- फोटो : आशीष

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉक्टर संतोष सुमन की मौजूदगी में 'गरीब चौपाल यात्रा' सह जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉक्टर संतोष सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

जनसमस्याओं के सीधे समाधान के लिए धरातल पर उतरी पार्टी 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉक्टर संतोष सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी मूल रूप से गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित है। इस 'गरीब चौपाल यात्रा' का मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों में जाकर सीधे आम जनता से संवाद करना और उनकी समस्याओं से अवगत होना है। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित जिला पदाधिकारी (डीएम), विभागीय अधिकारियों और मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का त्वरित निवारण कराया जाता है।

शराबबंदी गरीबों के हित में, अवैध कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

राज्य में लागू शराबबंदी पर अपनी बात रखते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह लागू है और यह आगे भी मुस्तैदी से जारी रहेगा। उन्होंने इसे गरीबों के हक में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि जो लोग भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उन्हें चिह्नित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री खुद समय-समय पर इसकी समीक्षा करते हैं और उनकी पार्टी शराबबंदी का पूर्ण समर्थन करती है।

NSIT
Nsmch

भाजपा विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया और आरक्षण पर रुख साफ 

लौरिया के भाजपा विधायक द्वारा राज्य में शराबबंदी पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कानून लागू है। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं की है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि "सबका इरादा नेक हो और भारत के गरीब एक हों", पार्टी हमेशा शोषितों और वंचितों के साथ खड़ी है।

जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा संगठन, जनसभा में उमड़ी भीड़ 

नरकटियागंज में आयोजित इस चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंत्री के सीधे संवाद और समस्याओं को सुनने के रवैये से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। इस यात्रा के जरिए पार्टी जहां एक तरफ अपनी सांगठनिक पकड़ को ग्रामीण इलाकों में मजबूत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास भी कर रही है।

आशीष की रिपोर्ट