LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

BETTIAH NEWS : बेतिया में डीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, SFCI के कर्मी पर दर्ज कराया एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

BETTIAH NEWS : बेतिया डीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जहाँ उन्होंने SFCI के कर्मी पर एफआईआर दर्ज कराया है.......पढ़िए आगे

BETTIAH NEWS : बेतिया में डीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी
डीएम ने की कार्रवाई - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। सरकारी कार्यों में अनियमितता और गड़बड़ियों के आरोप में राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विदित हो कि राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध बारंबार सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से मार्जिन मनी के भुगतान हेतु अवैध राशि की मांग करने, मानसिक शोषण करने, अभद्रता करने सहित अन्य आरोप हैं।  इसके मद्देनजर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बेतिया द्वारा जांच की गयी। 

Diarch GO

जांच के क्रम में अरोप की पुष्टि हुई। पुष्टि के उपरांत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम बेतिया के लेखापाल रमण कुमार सिंह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन भ्रष्टाचार के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सर्वोपरि है। जो भी अधिकारी या कर्मी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों और कर्मियों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट