LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने ससुर की बहू ने कराई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने ससुर की बहू ने

BETTIAH : बगहा के वार्ड नंबर 34 में आधी रात को हुए सनसनीखेज हत्याकांड में 55 वर्षीय श्याम सुंदर कुशवाहा की गला रेतकर और सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की बहू महिमा 30 वर्ष समेत दिलशाद 24 वर्ष  पिता भोला मियां और भुलाई मियां 35 वर्ष पिता शादिक मियां को गिरफ्तार किया है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, मृतक का अपनी बहू से विवाद था। साथ ही उसकी बहू का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग भी था। 

सम्पति को मनमाने तौर पर खर्च करने एवं प्रेमी से मिलने मे ससुर बाधा बन रहे थे। इसी रंजिश में बहू ने आरोपियों को बुलाकर वारदात करवाई। महिमा के पति की मौत 2 साल पहले हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। मृतक की बेटी इंदु देवी ने कहा की मेरी भाभी महिमा द्वारा दो लोगों को बुलाकर मेरे पिता की हत्या करवा दी गई है। अगर कुछ मांगती तो हम दे देते, पूरी संपत्ति दे देते। लेकिन जो हुआ वह गलत है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, मृतक के छोटे भाई की पत्नी मालती देवी ने बताया कि हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद और जमीन संपत्ति को लेकर भी इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसने बताया की घटना की रात उनकी चीख सुनकर दौड़ते उनके घर गई तो शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला। पुलिस ने महिमा के निशान देही पर घर के आलमारी में  छिपाकर रखे एवं आरोपियों के पास से कट्टा बरामद किया है।

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल टीम जांच कर रही है और घर सील कर दिया गया है। वहीं अगर ग्रामीणों की माने तो सम्पत्ति एवं प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। नाम नहीं छापने के शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया की शाम में ही दोनो आरोपी आये और श्याम सुंदर को शराब भी पिलाया है और देर रात उनकी हत्या कर दी।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट