LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Election 2025 : हां हम बिहारी हैं जी.....पवन सिंह को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब, टूट गया बैरिकेटिंग, टूटी कुर्सियां, पुलिस ने चटकाई लाठियां

Bihar Election 2025 : हां हम बिहारी हैं जी.....पवन सिंह को स

Bettiah : पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज विधानसभा के भंटाडिह प्राथमिक विद्यालय मे एनडीए के प्रत्याशी संजय पाण्डेय के पक्ष मे भोजपुरी के सिने स्टार सह भाजपा नेता ने चुनावी सभा कर मतदाताओ से वोट मांगा। वहीँ सिने स्टार को देखने व सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक उमड़ गए। हालाँकि प्रशासनिक उदासीनता के कारण डी एरिया का बैरिकेटिंग और कुर्सियां टूट गयी। उधर सभा में भीड़ बेकाबू हो गयी। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया।

अपने निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे विलंब से पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह ।उनके पहुंचते हीं प्रशंसक बेकाबू हो गए। उन्हें देखने के लिए लोग पेड़ से लेकर घर की छतों पर खड़े थे। प्रशंसक इस कदर बेकाबू हुए कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने हल्की लाठी चार्ज किया जिसमें कई लोग गिर पड़े। जिसमें एक पत्रकार को मामूली चोट आ गई। पवन सिंह के स्टेज से जाने के बाद भगदड़ में दर्जनों कुर्सियां भी टूट गईं। 

पवन सिंह पूरे स्टेज पर घूमते हुए तो कभी अपने प्रशंसकों के बीच में जाकर गाना गाते रहे और झूमते रहे। हां हम बिहारी हैं जो थोड़े संस्कारी हैं जी.......भगवान बड़ी फुर्सत से हम सबको बनाया है......इस गाने को गाकर पवन सिंह ने जबरदस्त समां बांधा। पवन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की और उम्मीदवार संजय पांडेय को लोगों से जीत का वादा कराया। लोगों से पूछा कि संजय पांडेय जी को जीत का माला पहना दे न....इसके बाद पावर स्टार पवन सिंह ने प्रत्याशी को जीत की माला पहनाई। 

लोगों के उत्साहित भीड़ से पवन भैया पवन भैया के नारे सुन उन्होंने लोगों से नरकटियागंज में दुबारा आने और बड़ा कार्यक्रम का करने का भरोसा दिलाया। बताया कि उस कार्यक्रम में सिर्फ आप सब होंगे और आपका पवनवा होगा। जहां खूब डांस,गाना और मस्ती होगी। पवन सिंह के मंच पर आते हीं एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंच गई जिसे पवन सिंह पुचकारते हुए गले लगाया। बच्ची ने अपने को पवन सिंह का बड़ा फैन बताया।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट