LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : एसएसबी के 62 वें स्थापना दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर उमड़ा जनसैलाब, 'बॉर्डर यूनिटी रन' से गूँजा सीमावर्ती इलाका

Bihar News : एसएसबी के 62 वें स्थापना दिवस पर भारत-नेपाल सीम

Bettiah : सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम चम्पारण के बेतिया और बगहा के सीमावर्ती क्षेत्रों में 'बॉर्डर यूनिटी रन' का भव्य आयोजन किया गया। 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल खुली सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने इस दौड़ के जरिए न केवल सीमा की अभेद्य सुरक्षा का संकल्प दोहराया, बल्कि स्थानीय नागरिकों के बीच सौहार्द और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत किया।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सीमा सुरक्षा में एसएसबी के योगदान की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से जवानों और स्थानीय जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

बॉर्डर यूनिटी दौड़ में सीमावर्ती इलाकों के स्थानीय युवक-युवतियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। भारी संख्या में शामिल होकर युवाओं ने तिरंगे के सम्मान में दौड़ लगाई और देशभक्ति का अलख जगाया। यह दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमा पर रहने वाले नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच गहरे संबंधों और अटूट विश्वास का प्रतीक बनकर उभरी।

स्थापना दिवस के इस अवसर पर एसएसबी की विभिन्न वाहिनियों ने दुर्गम और सुदूर क्षेत्रों में भी सक्रियता दिखाई। रामनगर के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में एसएसबी की 65वीं वाहिनी, बेतिया के गौनाहा व सिकटा में 44वीं वाहिनी और वाल्मीकिंनगर में 21वीं वाहिनी के जवानों ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को राष्ट्र की सुरक्षा और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक किया गया। समूचा सीमावर्ती क्षेत्र आज 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सीमा की निगहबानी करना ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रगाढ़ करना है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट