LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बिहार में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उतरी भाकपा-माले, विरोध मार्च का किया आयोजन, कहा-गरीबों को उजाड़ने की हो रही कोशिश

Bihar News : बिहार में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उतरी भा

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बगहा में सरकार के बुलडोजर अभियान के विरोध में भाकपा (माले) ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन और विरोध मार्च किया। मार्च की शुरुआत अनुमंडल मुख्यालय के पास बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुई और बगहा-2 अंचल कार्यालय तथा ब्लॉक परिसर होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की भूमि-संबंधी नीतियों की कड़ी आलोचना की और गरीब परिवारों के घरों पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग उठाई। अंचल सचिव परशुराम यादव ने बताया कि पिपराडीह, नौरंगिया, लक्ष्मीपुर रमपुरवां, बिनवलिया, बोदसर समेत कई गांवों के हजारों गरीब परिवार पिछले 40–50 वर्षों से बेतिया राज की जमीन पर रह रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक इन परिवारों को वैध पर्चा नहीं दिया, जबकि पूर्व में तीन डिसमिल जमीन गरीबों को खरीदकर देने की घोषणा की गई थी। न तो जमीन खरीदकर दी गई और न ही बसे हुए परिवारों को मालिकाना हक प्रदान किया गया। माले नेताओं का कहना है कि पर्चा देने के बजाय पूरे बिहार में बुलडोजर चलाकर गरीबों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट