LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: लापरवाही बरतने वाले सीओ पर गिरी गाज, डीएम ने दिया FIR का निर्देश, विभाग में हड़कंप

Bihar News:अंचल अधिकारी के विरुद्ध जिला पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जारी किया है।

CO was punished
लापरवाही बरतने वाले सीओ पर केस दर्ज- फोटो : reporter

Bihar News: प्रशासनिक अनुशासन की नींव को झकझोर देने वाली एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी अंचल के अंचल अधिकारी श्री शिवम के विरुद्ध जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जारी किया है।

शिवम पर आरोप है कि वे फरवरी 2025 से लगातार अनधिकृत रूप से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित हैं। इतने लम्बे समय तक बिना सूचना और अनुमति के ड्यूटी से गायब रहना केवल लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों की स्पष्ट उपेक्षा है। यह अनुपस्थिति उस वक्त और भी गंभीर हो जाती है जब यह स्पष्ट हो कि उनसे जुड़ी ज़िम्मेदारियाँ जनहित से सीधे जुड़ी थीं।

विशेष रूप से, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी श्री शिवम ने घोर कोताही बरती। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के अंतर्गत यह कार्य कानूनी रूप से बाध्यकारी होता है, और इसमें लापरवाही को प्रशासनिक अपराध की श्रेणी में गिना जाता है।

जिला पदाधिकारी ने इस कर्तव्यहीनता को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरासी को निर्देशित किया है कि श्री शिवम के विरुद्ध स्थानीय थाना में विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।

NSIT
Nsmch

यह निर्णय प्रशासनिक जवाबदेही की दृष्टि से एक सख्त संदेश है—कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों से मुँह मोड़ते हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। चंपारण प्रशासन की यह कार्रवाई, सुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक दृढ़ कदम के रूप में देखी जा रही है।

रिपोर्ट-आशिष कुमार