LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बेतिया से सीएम नीतीश के समृद्धि यात्रा की होगी शुरुआत, 182 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Bihar News : कल से सीएम नीतीश के समृद्धि यात्रा की शुरुआत होगी. बेतिया में इसके लिए पूरी तैयारी की गयी है. जहाँ मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया से सीएम नीतीश के समृद्धि यात्रा की होगी
सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : बेतिया को मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी समृद्धि यात्रा के अंतर्गत विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले में ₹153 करोड़ की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹29 करोड़ की लागत से 36 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से किसान मेला-सह-यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग का स्थलीय निरीक्षण भी किया जायेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद, बिहार विधान मंडल के सदस्यगण तथा जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस संबंध मे जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु यातायात, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। 

Diarch GO

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री की “सुशासन से समृद्धि” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पश्चिम चम्पारण के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का 11.30 बजे पूर्वा० कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र, प्रखंड-चनपटिया में नव निर्मित हेलीपैड पर आगमन होगा जहाँ वे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण एवं विभिन्न प्लांटों का निरीक्षण करेंगे। 

वहीं 12.15 बजे अप० रमना मैदान, बेतिया में नव निर्मित हेलीपैड पर आगमन एवं कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रगति यात्रा की घोषणाओं के प्रगति का प्रस्तुतीकरण देखेंगे एवं योजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन एवं कृषि मेला का उद्घाटन करेंगे। रमना मैदान, बेतिया में ही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट