LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : सीएम नीतीश ने बेतिया और वाल्मीकिनगर को दिया विकास की सौगात, 350 से अधिक योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar News : सीएम नीतीश ने बेतिया और वाल्मीकिनगर को दिया विक

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर और बेतिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बडा सौगात दिया है। सीएम नीतीश ने 1001 करोड 50 लाख की लागत से 120 विकासात्मक योजनाओ का शिलान्यास तो वही 197 करोड 36 लाख की लागत से बने 237 योजनाओ का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर मे 51.54 करोड की राशि से बनने वाले लवकुश पार्क का शिलान्यास भी किया। इसके बाद वाल्मिकी भवन परिसर मे जीविका, कृषि, उद्योग विभाग द्वारा लगाये स्टालों का निरीक्षण किया और लाभुको से सीधा संवाद किया। इसके बाद बेतिया के बड़ा रमना स्थित ऑडिटोरियम मे एनडीए कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में शामिल हुये। 

बेतिया के ऑडिटोरियम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के बिहार में और अब के बिहार में अंतर है। आप लोग याद कीजिये। पहले हम घर से शाम होते ही नहीं निकलते थे आज हमे कोई डर भय नही है। वही उन्होने यह भी कहा की पहले हम 8 घंटे में पटना से वाल्मीकिनगर पहुंचते थे। अब 4 घंटा में पहुंचते हैं यह हमारा बदलता बिहार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है और सड़कों का जाल बिछा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बदलता हुआ बिहार हम लोगों के सामने है।

वही कार्यकर्ता संवाद में वहां उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का बजट जो 2005 के पहले 2800 करोड़ था। वह आज बढ़कर 3 लाख करोड़ के करीब आ गया है। आज केंद्र की सरकार भी बिहार को विशेष पैकेज देकर बिहार का पैसा दे रही है। बिहार के आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका ममता , विकास मित्र, शिक्षक सभी के मानदेय में बढ़ोतरी किया गया है। वही आगे एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार और नौकरी दी जायेगी। वही विपक्षियों पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि इसके पहले की सरकार कुछ नही किया है जो भी किया हमारी सरकार ने विकास किया हैं। चाहे सात निश्चय हो या अन्य योजना से हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो। बेरोजगारी हो, सब पर मैंने विकास का काम किया है। वही बेतिया के लोगों से एक बार फिर 2025 मे पुनः सरकार बनाने का अपील किया। 

कहा की आप लोगों को याद है जब भी हमारी सरकार बनी है कोई भी काम की शुरुआत करता हूं तो पश्चिमी चंपारण से ही। हमने अल्पसंख्यकों के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया। पहले खूब हिन्दू_मुस्लिम के झगड़े कराए जाते थे। अब कोई हिन्दू_मुस्लिम झगड़े नहीं होते हैं। हमने मंदिरों के लिए भी काम किया। पहले वहां चोरी हो जाती थी। साठ साल से पुराने मंदिरों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री समेत कई काम किए। अगड़े,पिछड़े दलितों सभी वर्गों के लिए हमने काम किया है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट