LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Nitish Kumar Samriddhi Yatra:सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, एक करोड़ लोगों को मिलेगी नौकरी, महिला योजना की भी राशि बढ़ाने की घोषणा

सीएम नीतीश ने महिला योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा की है....

CM Nitish Announces 1 Crore Jobs Hikes Funds for Women Schem
सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान,- फोटो : Hiresh Kumar

Nitish Kumar Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया से हुई। जिला मुख्यालय कुमारबाग पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और जीविका दीदियों से रू-ब-रू होकर संवाद किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की सहायता राशि भेजी थी। आज सीएम ने घोषणा की कि जो रोजगार में अच्छा कर रहे हैं उनकी राशि बढाई जाएगी और जल्दी हीं इनको दिया भी जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले न तो स्कूलों में शिक्षक थे और न ही भवन। एनडीए सरकार ने बड़े पैमाने पर स्कूल भवन बनवाए और शिक्षकों की बहाली की, जो आज भी जारी है।

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग को बिहार के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को योजनाओं की सौगात दी और उनके क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं छोड़ी। बजट में बिहार को तरजीह मिल रही है, गरीबों के लिए घर बन रहे हैं, मुफ्त अनाज दिया जा रहा है और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले पांच सालों में सरकार एक करोड़ नौकरी और रोजगार का सृजन करेगी।

उद्योगों पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास के लिए सरकार पूरी तरह संजीदा है। बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने का काम शुरू हो गया है। चनपटिया चीनी मिल जल्द शुरू होगी, जिससे किसानों को बाजार और युवाओं को रोजगार मिलेगा। हर जिले में उद्योग लगाने की दिशा में पहल हो रही है।

NSIT
Nsmch

यह मौका सियासत और विकासदोनों का संगम बन गया, जहां नीतीश कुमार ने एक तरफ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की, तो दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा सियासी वार किया।

दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका था जब नीतीश कुमार ने खुले मंच से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, उससे पहले की सरकारों ने जनता की भलाई के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के वोट तो लिए गए, लेकिन उनके हक और विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। उस दौर में हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव आम बात थी, लेकिन एनडीए सरकार आने के बाद सामाजिक सौहार्द कायम हुआ और झगड़े-फसाद पर लगाम लगी।

समृद्धि यात्रा के पहले ही दिन नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि यह सफर सिर्फ योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर बिहार की सियासी और प्रशासनिक घोषणा है।