LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

वाहन चेकिंग के दौरान चरस की अंतरराष्ट्रीय रैकेट का हुआ खुलासा, 1.20 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान चरस की अंतरराष्ट्रीय रैकेट का हुआ खुलास

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले की मझौलिया पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 किलो से अधिक चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस को देखते ही भागने लगा तस्कर 

बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशानुसार पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित पारस पकड़ी के पास पुलिस की एक टीम चेकिंग कर रही थी. तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद ग्रे रंग के पिट्ठू बैग से 12.002 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ.

नेपाल का रहने वाला है आरोपी 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान 39 वर्षीय जयप्रकाश कानु (पिता स्वर्गीय जटाशंकर साह कानु) के रूप में हुई है। वह नेपाल के परसा जिले के भिस्वा थाना क्षेत्र (पोखरिया) का निवासी है. पूछताछ में पता चला है कि चरस की यह खेप नेपाल के रास्ते भारत लाई गई थी.

NSIT
Nsmch

पुलिस टीम को मिली सफलता

 इस कार्रवाई में मझौलिया थाने के एसआई (SI) विकास कुमार, सिपाही मनोज कुमार, होमगार्ड अली हुसैन और बेतिया की तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

report - aashish