LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime : बीजेपी सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बीजेपी सांसद से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बीजेपी सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की रंगदा
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

BETTIAH : लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बेतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर रंगदारी मांगने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बेतिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जानकारी दी कि आरोपी की पहचान कालीबाग थाना क्षेत्र के उतरवारी पोखर इलाके के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है।

अशोक ने बरती थी चालाकी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बड़ी चालाकी का इस्तेमाल किया था। उसने रंगदारी मांगने के लिए चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांसद को धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

दांतों से चबाया था सिम, फिर भी पुलिस के हाथ लगा सबूत

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी अशोक ने बताया कि उसने सबूत मिटाने के लिए सिम कार्ड को दांतों से चबा दिया था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते, आरोपी के चबाए हुए सिम कार्ड को भी बरामद कर लिया गया है, जो इस मामले में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य है।

नेटवर्क और अन्य संलिप्तता की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार के नेटवर्क और इस रंगदारी मांगने की वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में गहन जांच कर रही है। पुलिस का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा मकसद था।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट