LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bangladeshi players controversy: IPL विवाद पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल का बयान, बोले– 'बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर निकालना BCCI का फैसला बिल्कुल सही'

Bangladeshi players controversy: IPL में KKR से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफ़िज़ूर रहमान को बाहर करने पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने BCCI के फैसले को सही ठहराया.

Bangladeshi players controversy
KKR विवाद पर BJP सांसद संजय जायसवाल - फोटो : social media

Bangladeshi players controversy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ूर रहमान को बाहर किए जाने के फैसले पर प•चम्पारण के भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि इस निर्णय का पूरे देश में समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिल रहा है, लेकिन उनका मानना है कि BCCI ने बिल्कुल सही फैसला लिया है।

पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल

सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि KKR ने बंगाल सरकार को खुश करने के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया था, जो उचित नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में बांग्लादेश कहीं न कहीं पाकिस्तान की राह पर चलता दिखाई दे रहा है। वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार, हत्याएं और कट्टरपंथी गतिविधियां बढ़ी हैं, जो चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने 1971 के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में पाकिस्तान द्वारा लाखों बंगालियों पर अत्याचार किए गए थे। उस समय धर्म नहीं देखा गया—चाहे बंगाली हिंदू हों या बंगाली मुसलमान, सभी समान रूप से पीड़ित हुए थे। इसके बावजूद आज बांग्लादेश में कुछ सामाजिक तत्व पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल हैं और सरकार की ओर से उन्हें संरक्षण मिल रहा है। 

Diarch GO

बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल करना गलत संदेश 

सांसद ने कहा कि ऐसे हालात में भारतीय खेल मंचों पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल करना गलत संदेश देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि KKR सहित सभी फ्रेंचाइजियों को हर हाल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखना चाहिए।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार