LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar girls missing: पश्चिम चंपारण में एक साथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar girls missing: पश्चिम चंपारण में एक ही गांव से पांच नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लड़कियों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी और रेलवे स्टेशनों की मदद से तलाश की जा रही है।

Bihar girls missing
नाबालिग लड़कियां लापता- फोटो : social media

Bihar girls missing: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक ही गांव से पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। परिजन परेशान हैं और पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव की ये पांचों लड़कियां अलग-अलग बहाने बनाकर अपने घरों से निकली थीं। किसी ने सिलाई सीखने जाने की बात कही, तो किसी ने खेत जाने या काम से बाहर निकलने का बहाना बनाया। लेकिन शाम तक जब वे अपने घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता होने लगी। शुरुआत में परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर से लड़कियों की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तब कुमारबाग थाना में इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Diarch GO

क्या कह रही है पुलिस?

पुलिस का मानना है कि सभी लड़कियां एक साथ गांव से निकली हो सकती हैं। इस वजह से यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि लड़कियों के बारे में कोई सुराग मिल सके। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दे दी है और रेलवे पुलिस की मदद भी ली जा रही है। परिजन अपनी बेटियों की तस्वीरें लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा सन्नाटा

गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि लड़कियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की पूरी कोशिश की जा रही है। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

NSIT
Nsmch