LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Voter Adhikar Yatra: बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का 13वां दिन, राहुल-तेजस्वी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Bihar Voter Adhikar Yatra:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में महागठबंधन ने सड़क पर उतरकर जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।

Bihar Voter Adhikar Yatra
राहुल-तेजस्वी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- फोटो : social Media

Bihar Voter Adhikar Yatra:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में महागठबंधन ने सड़क पर उतरकर जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा का आज (शुक्रवार, 29 अगस्त) 13वां दिन है।

राहुल गांधी सुबह 8.40 बजे बेतिया के कुड़ियाकोठी से यात्रा पर निकले। उनका काफिला हरिवाटिका पहुंचा, जहां उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Diarch GO

बेतिया में यात्रा देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। राहुल और तेजस्वी ओपन जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते रहे। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दोनों नेताओं ने 22 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। यह यात्रा मोहर्रम चौक, अजंता सिनेमा, सागर पोखरा चौक, इमली चौक, नौतन-गोपालगंज रोड, बगही खड्डा, थाना चौक, नौतन बाजार और मंगलपुर ढाला से होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले उनका रात्रि विश्राम सीवान जिले के दरौंदा में होना तय था, लेकिन अब यह सारण जिले के एकमा में होगा। वोटर अधिकार यात्रा शाम लगभग 7.30 बजे एकमा पहुंचेगी।

NSIT
Nsmch

यात्रा शनिवार (30 अगस्त) की सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होगी। यह छपरा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भोजपुर पहुंचेगी। भोजपुर के आरा में एक बड़ी जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।

महागठबंधन की यह यात्रा चुनावी माहौल में जनता से सीधे संवाद की कोशिश है। नेताओं ने मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे बड़ी संख्या में गरीब और वंचित तबके के मतदाता प्रभावित होंगे। यही कारण है कि इस यात्रा को “वोटर अधिकार यात्रा” नाम दिया गया है।

बेतिया से शुरू हुआ शुक्रवार का रोड शो महागठबंधन की ताकत और जमीनी पैठ को दिखाने का प्रयास माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह यात्रा और भी जिलों से गुजरते हुए चुनावी माहौल को और गरमाने वाली है।