LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Police Attack: फिर पिटी बिहार पुलिस, टीम पर किया जानलेवा हमला, महिला दारोगा के साथ बदसलूकी, भागकर बचाई जान

Bihar Police Attack: जमुई-वैशाली के बाद अब बगहा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इस दौरान महिला दारोगा के साथ शराब तस्करों ने बदसलूकी भी की। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Bihar police attacked
Bihar police attacked- फोटो : social media

Bihar Police Attack: बिहार में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है। जहां शराब माफिया के गुर्गों ने छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम की गाड़ी तोड़ डाली और पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ भी बदसलूकी की गई।

शराब कारोबारियों का आतंक 

जानकारी के मुताबिक, बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र के कठार गांव में रविवार को यह वारदात हुई। गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन, जैसे ही पुलिस ने दबिश दी। शराब माफिया के गुर्गों ने टीम पर हमला कर दिया।

महिला अधिकारी से बदसलूकी

हमलावरों ने विभाग की गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मौजूद महिला दारोगा के साथ बदतमीजी भी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दरोगा और सिपाही मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। वहीं अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

जमुई वैशाली के बाद बगहा में टीम पर हमला 

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जमुई और वैशाली में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ था। वहां पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारियों को पकड़ने यूपी-बिहार सीमा के देवीपुर इलाके में पहुंची थी। यहीं पर माफिया के गुर्गों ने अचानक हमला बोल दिया। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी लागू कराने वाली पुलिस खुद माफिया के निशाने पर है।

NSIT
Nsmch