LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: नेपाल से जेल ब्रेक कर फरार कैदी को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Bihar News: नेपाल में जीन जी आंदोलन के बीच जेल ब्रेक कर फरार हुए कैदी की तलाश जारी है। इसी बीच बिहार पुलिस ने नेपाली कैदी को बिहार से गिरफ्तार किया है। कैदी हत्याकांड का आरोपी है..पढ़िए आगे...

नेपाली कैदी गिरफ्तार
नेपाली कैदी गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: भारत के पड़ोसी देश नेपास में हाल ही में हुए जेन-जी आंदोलन में कई कैदी जेल ब्रेक कर फरार हो गए हैं। इन कैदियों की तलाश जारी है। फरार कैदियों की गिरफ्तारियों को लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। बिहार में भी इन कैदियों को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। बिहार पुलिस भी इन फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाली कैदी को बिहार से गिरफ्तार किया है। 

बिहार में नेपाली कैदी गिरफ्तार 

जानकारी अनुसार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित घोड़ासहन थाना क्षेत्र से एक फरार कैदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन प्रसाद उर्फ दीपक, निवासी दीपही गांव, रौतहट जिला (नेपाल) के रूप में हुई है। वह विश्वनाथ साह का पुत्र है और नेपाल में हुए एक हत्याकांड के मामले में मखमानपुर जेल में बंद था।

Diarch GO

जेन-जी आंदोलन के बीच फरार हुए थे कैदी 

गौरतलब हो कि जेन-जी आंदोलन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा पार आने-जाने वालों की सख्त निगरानी और क्रॉस चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।