LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: बिहार पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा, पाकिस्तान से कनेक्शन की हो रही जाँच

Bihar Crime: बिहार की पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया! पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime: बिहार पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को दबो
साइबर अपराधियों का गिरोह धराया - फोटो : ASHISH

Bettiah : बिहार की पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया! पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर देर रात जवकटिया और बैठनिया गांवों में छापेमारी कर तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर अपराधियों को धर दबोचा गया। ये तीनों शातिर ठग पाकिस्तान से सीधे जुड़े हुए थे - व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी हैंडलर्स से चैटिंग, कमीशन पर मोटी रकम कमाने का खेल चल रहा था।

गिरफ्तार किए गए बदमाश हैं  मिथलेश कुमार और मुकेश कुमार (जवकटिया निवासी) तथा मोहित कुमार (मठियाब्रीत, बैठनिया)। इनके पास से पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए। मेडिकल जांच के बाद तीनों को आज सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग अपने दोस्तों-परिचितों के बैंक खाते इस्तेमाल करवाते थे।

Diarch GO

 6 हजार रुपये में खाते खरीदते और फिर ठगी की रकम ट्रांसफर कर पाकिस्तानी मास्टरमाइंड्स को भेजते थे। बदले में उन्हें मोटा कमीशन मिलता था।ये क्षेत्र मुस्लिम बहुल है और जवकटिया गांव को साइबर अपराधियों का हब माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, व्हाट्सएप कॉल्स और मैसेज से पाकिस्तान कनेक्शन साफ साबित हुआ है। बेतिया एसपी को गुप्त खबर मिली थी कि यहां पाकिस्तानी हैंडलर्स से साठगांठ चल रही है, जिस पर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में विशेष टीम बनी और रातों-रात एक्शन लिया गया। 

मझौलिया थाना में केस नंबर 193/26 दर्ज कर जांच तेज हो गई है।ये गिरफ्तारी बिहार पुलिस की साइबर क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का नतीजा है। जनता में खौफ फैला हुआ है कि ऐसे ठग रोजाना लोगों को लूट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और गहराई से की जा रही है – और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार