LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics: 2025 में 225 और फिर से नीतीश की गूंज से हिला बिहार! NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय नेताओं ने कही ये बात

Bihar Politics: प. चंपारण के बगहा विधानसभा के चौतरवा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। "2025 में 225 और फिर से नीतीश" के नारे के बीच सतीशचंद्र दूबे और हरी सहनी ने आगामी बिहार चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

 Bihar Politics
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन- फोटो : NEW4NATION

Bihar Politics: पश्चिम चंपारण के बगहा विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा में शनिवार को एनडीए गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में गगनभेदी नारा गूंजा – "2025 में 225 और फिर से नीतीश"। सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय खनन एवं कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे, बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी, बगहा विधायक राम सिंह सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री हरी सहनी का संबोधन

बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने अपने भाषण में कहा कि जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आचार संहिता लागू होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार के विकास में ऐतिहासिक काम किए हैं।बिहार के हर कोने से पटना महज 4–6 घंटे में पहुंचना संभव हुआ।2009 से पहले बिहार में अपराधियों का बोलबाला था और विकास के नाम पर लूट मची थी।आज केंद्र और राज्य मिलकर योजनाएं बना रहे हैं और बिहार का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं।हरी सहनी ने कहा, “डबल इंजन की सरकार बिहार को बदल रही है और केंद्र सरकार योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए पैसा भेज रही है।”

Diarch GO

सतीशचंद्र दूबे का संबोधन

केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा और जीता जाता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चंपारण के हर घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें।किसानों के खाद-बीज पर जीएसटी कम किया गया है।दवाइयों की कीमतों में कमी लाई जा रही है।कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई है।उन्होंने कहा, “2025 में 225 से पार नीतीश सरकार बनेगी। सबका साथ, सबका विकास यही हमारा लक्ष्य है।”

सम्मेलन में विरोध की गूंज

सम्मेलन के दौरान स्थानीय विधायक के प्रति कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। हालांकि नेताओं ने इसे विपक्षी दलों की साजिश बताया और कहा कि विरोधी दल ने “भाड़े पर लोग भेजे थे।”

NSIT
Nsmch

राजनीतिक महत्व

इस सम्मेलन ने यह स्पष्ट किया कि एनडीए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत बनाकर 2025 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत का लक्ष्य लेकर चल रहा है। "2025 में 225" का नारा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरने वाला साबित हुआ।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट