LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News:बिहार में भू-माफियाओं का हौंसला बुलंद, सरकारी सड़क पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर मारपीट, मंत्री के फोन के बाद भी पुलिस ने साध रखा है मौन

भू-माफियाओं द्वारा सरकारी सड़क पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है।सरकारी नक्से में दर्ज 15 से 40 फीट चौड़ी सड़क पर भू-माफिया दीवारें खड़ी कर अपने कब्जे को मजबूत करने में जुटे हैं...

Bihar Land Mafia Bold Illegal Road Seizure
बिहार में भू-माफियाओं का हौंसला बुलंद- फोटो : reporter

Bihar News:  बेतिया मुफ़्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया–अरेराज मुख्य पथ पर हरदिया जोड़ा पुल के पास भू-माफियाओं द्वारा सरकारी सड़क पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी नक्से में दर्ज 15 से 40 फीट चौड़ी सड़क खाता संख्या 178, खेसरा संख्या 871 की भूमि पर भू-माफिया दीवारें खड़ी कर अपने कब्जे को मजबूत करने में जुटे हैं। इस अवैध निर्माण से न केवल सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि बगल में स्थित एक किसान की निजी जमीन भी अतिक्रमण की चपेट में आ गई।

स्थानीय किसान प्रहलाद मुखिया और दीपक कुमार ने मुफ़्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कब्जे का विरोध किया तो भू-माफियाओं ने उन्हें मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय बबलू कुमार ने कहा कि यह सड़क जोड़ा नहर से पूरब सरेह जाने वाली मुख्य मार्ग है, जिसे किसान अपने खेतों तक आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं।

Diarch GO

सूचना के बावजूद पुलिस निर्माण को रोकने में विफल रही और सड़क किनारे लगे हरे पेड़ों की भी कटाई कर दी गई। जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे तो भू-माफियाओं ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद से भी शिकायत की। मंत्री ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी भूमि पर कब्जे का प्रयास हुआ था, जिसे रोक दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह भूमि सरकारी नक्से में सड़क के रूप में दर्ज है, फिर भी भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार दिन से पुलिस मौन साधे हुए है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता के कारण भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और आम लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। बबलू उर्फ नीरज ने कहा, “गरीबों की जमीन और रास्ते पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, प्रशासन जांच कर न्याय करे।”

रिपोर्ट- आशीष कुमार