LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bagaha Revenue District Movement: बगहा पुलिस जिला को राजस्व जिला बनाने की मांग हुआ तेज, बगहा के सैकडो युवाओं ने निकाला 30 किमी मार्च

Bagaha Revenue District Movement: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। जयेश मंगल सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने 30 किमी लंबा मार्च निकाला।

Bagaha Revenue District Movement
बगहा जिला बनाने की पुरानी मांग तेज- फोटो : NEW4NATION

Bagaha Revenue District Movement: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बगहा को राजस्व जिला बनाने की पुरानी मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार (19 सितंबर 2025) को सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह के नेतृत्व में विशाल सड़क मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत शहर के इंगलिशीया चौक से हुई और लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पटखौली तक जारी रही। इस दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवाओं ने सरकार से बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग बुलंद की। 

मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि जब 29 साल पहले बगहा को पुलिस जिला का दर्जा दिया गया था, तभी से लगातार इसे राजस्व जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक यह मांग अधूरी है। इस संबंध मे जयेशमंगल सिंह ने कहा कि बगहा की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतें पूरी तरह से जिला बनने के योग्य हैं। यहां के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए 80-90 किलोमीटर दूर बेतिया दौड़ना पड़ता है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

युवाओं ने चेतावनी दी

मार्च में शामिल युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस बार भी वादा खिलाफी करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगहा की जनता अब ठान चुकी है कि बिना जिला बने चैन से बैठने वाली नहीं है। लोगों ने एक स्वर में कहा कि “बगहा जिला बनेगा, तभी क्षेत्र का विकास संभव है।”

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट