LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar election 2025: पश्चिम चंपारण में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी! नेपाल बॉर्डर सील, अर्धसैनिक बल तैनात, 11 नवंबर को वोटिंग

Bihar election 2025: पश्चिम चंपारण जिले में 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। नेपाल बॉर्डर सील कर दी गई है और सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Bihar election 2025
बेतिया DM समेत SSP का जरूरी निर्देश- फोटो : news4nation

Bihar election 2025: प•चम्पारण जिला के नौ विधानसभा चुनाव दूसरे चरण 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिये आज शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार थम गया। प्रचार प्रसार बंद होने के बाद प•चम्पारण के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार और बेतिया एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय मे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिले के नौ विधानसभा वाल्मीकि नगर,  बगहा , रामनगर , नरकटियागंज,  लौरिया , सिकटा , बेतिया चनपटिया और नौतन विधानसभा मे शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आज से मतदान कर्मी भी अपना योगदान देना शुरु कर दिये है जो कल EVM लेकर अपने मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे और 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान का कार्य शुरू कर देंगे जो शाम के 6 बजे तक चलेगा। उसी दिन ईवीएम मशीन को काउंटिंग सेंटर बेतिया बाजार समिती जमा कर देंगे।

काउंसिल स्थल पर पर्याप्त मात्रा मे फोर्स की व्यवस्था कर दी गई है जो ईवीएम की सुरक्षा करेंगे । जिले के सभी मतदान केंद्र पर पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक फोर्स की भी तैनाती की गई है, जो शांतिपूर्ण मतदान कराने मे अपना सहयोग करेंगे । प्रथम चरण से अधिक दूसरे चरण मे मतदाता अपने मत का प्रयोग करें इसके लिये प•चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रम चला मतदाताओं से अपील की गई । 

इंटरनेशनल बार्डर चुनाव के 72 घंटे पहले सील

प•चम्पारण जिला से सटे नेपाल को लेकर इंटरनेशनल बार्डर को चुनाव के 72 घंटे पहले सील कर दी गई है। वहीं स्टेट बार्डर को 48 घंटे पहले सील कर दी जायेगी । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ईसीआई के निर्देश पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है । मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी । वही पर्दे मे , घूंघट व बुर्का मे आने वाली महिलाओं की पहचान के लिये चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर वेलेंटाइन 1और 2 की तैनाती कर दी गई है जो उनकी पहचान करेंगी । 

अर्धसैनिक बलों की तैनाती

इस बार पीठासीन पदाधिकारी को हर दो घंटे पर भीटीआर एप्लिकेशन  के माध्यम से परसेंटेज देना होगा जिला मुख्यालय को । वही बेतिया एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि मतदान केंद्र से लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया है ताकि लोकतंत्र का महापर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके । जिले के सभी बूथों पर स्टेट पुलिस के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है । कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ।

NSIT
Nsmch

प•चम्पारण बेतिया आशीष कुमार