LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election Result: BJP की जीत जनता का विश्वास और विकास की विजय, नरकटियागंज में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बड़ा बयान

Bihar Election Result: नरकटियागंज में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार पांडेय ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर जनता का धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा—भाजपा पर भरोसा विकास और सुशासन की जीत है।

Bihar Election Result: BJP की जीत जनता का विश्वास और विकास क
जीत से जश्न में डूबी बीजेपी- फोटो : news4nation

Bihar Election Result: प•चम्पारण के नरकटियागंज में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शनिवार (15 नवंबर 2025) की देर शाम  नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार पांडेय के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत देकर भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने नरकटियागंज की जनता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जीत ने जिम्मेदारी और भी बढ़ा दी है, जिसे पार्टी पूरी निष्ठा के साथ निभाएगी।उन्होंने आगे कहा कि बिहार में भाजपा मजबूत स्थिति में है और सरकार स्थिर, पारदर्शी तथा विकास उन्मुख होगी।इसी बीच मंत्री ने नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार पांडेय को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि संजय पांडेय की जीत जनता की आस्था और विश्वास का परिणाम है और आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने मंत्री और विधायक दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी का इजहार किया।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार