LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar doctor: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर रिश्वत का दाग! भितहा PHC के प्रभारी डॉक्टर पर 15 हजार की मांग का आरोप, निगरानी की कार्रवाई शुरू

Bihar doctor: बिहार के पश्चिम चंपारण में भितहा PHC के प्रभारी डॉक्टर पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। निगरानी विभाग ने शिकायत सही पाकर केस दर्ज किया है।

Bihar doctor
बिहार में डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप- फोटो : news4nation

Bihar doctor: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण जिले के भितहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार पर सुरक्षा प्रहरी की जॉइनिंग के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिकायत को सही पाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जॉइनिंग के बदले मांगी गई रिश्वत

यह मामला धनहा थाना क्षेत्र के समसेरवा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी पिंटु मिश्रा ने निगरानी ब्यूरो, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भाई अंशु मिश्रा की नियुक्ति एक निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से भितहा PHC में सुरक्षा प्रहरी के पद पर हुई थी। नियुक्ति पत्र मिलने के बावजूद जानबूझकर योगदान नहीं कराया जा रहा था।

Diarch GO

महीनों तक टालमटोल का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार 18 मार्च 2025 को पहली बार प्रभारी डॉक्टर से मुलाकात हुई, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि बाद में आइए। 25 मार्च को दोबारा PHC पहुंचने पर भी बहाने बनाकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद करीब चार महीने तक लगातार चक्कर कटवाए जाते रहे, लेकिन जॉइनिंग नहीं कराई गई।

15 हजार लाने पर जॉइनिंग का दावा

आरोप है कि 10 जुलाई 2025 को प्रभारी डॉक्टर ने साफ तौर पर कहा कि यदि 12 जुलाई को 15 हजार रुपये लाए जाएं, तभी योगदान कराया जाएगा। इसके बाद रिश्वत देने के बजाय पीड़ित पक्ष ने निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया।

NSIT
Nsmch

निगरानी जांच में आरोप सही

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार से कराए गए सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर 22 अगस्त 2025 को निगरानी थाना, पटना में कांड संख्या 65/25 दर्ज किया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी

निगरानी विभाग की टीम ने भितहा PHC पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मामले पर प्रतिक्रिया के लिए डॉ. मनोरंजन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस घटना ने एक बार फिर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार