LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अमृत भारत ट्रेन के सामने रील बनाने के शौक ने ली जान, दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में दो मासूम

बेतिया में रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दो विपरीत दिशाओं से आती ट्रेनों के बीच घबराने की वजह से यह हादसा हुआ। परिजन पुलिस के आने से पहले ही शव लेकर फरार हो गए।

अमृत भारत ट्रेन के सामने रील बनाने के शौक ने ली जान, दूसरी

Bettiah -  पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की 'रील' बनाने के चक्कर में दो किशोरों ने अपनी जान गंवा दी। अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना के बाद इलाके में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है। 

कैसे हुआ हादसा?

घटना बेतिया-नरकटियागंज रेल लाइन पर साठी रेलवे स्टेशन के समीप पिलर संख्या 234/31 की है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के आने के समय दो युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर विपरीत दिशा से एक अन्य ट्रेन (फौजी ट्रेन) आ गई। दो पटरियों पर एक साथ आती ट्रेनों को देखकर दोनों युवक घबरा गए और खुद को संभाल नहीं पाए। इसी बीच वे अमृत भारत ट्रेन की सीधी चपेट में आ गए। 

क्षत-विक्षत हुए शव, परिजन लेकर भागे

हादसा इतना भयावह था कि दोनों किशोरों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन इस बीच एक अजीब स्थिति तब बनी जब अफरा-तफरी का फायदा उठाकर परिजन पुलिसिया कार्रवाई के डर से शवों को लेकर मौके से फरार हो गए।

मृतकों की पहचान:

  • सलमान आलम (16 वर्ष): निवासी- धर्मपुर, साठी।

  • NSIT
    Nsmch

  • आलमगीर आलम (16 वर्ष): निवासी- भेड़िहारी, पुरुषोत्तमपुर। 


  • जांच में जुटी रेल पुलिस

घटना के संबंध में साठी स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना आधिकारिक मेमो के जरिए जीआरपी (GRP) बेतिया को दे दी गई है। रेल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि आखिर यह लापरवाही किस स्तर पर हुई।

रिपोर्ट - आशीष, बेतिया