LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bagaha MLA Ram Singh: भारत सरकार के मंत्री सतीशचंद्र दुबे का बगहा में भव्य स्वागत, जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह,लड्डू से तौले गए नेता जी

Bagaha MLA Ram Singh: बगहा में केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दुबे और नए विधायकों का भव्य स्वागत किया गया। एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद लड्डू तौलने से लेकर जनसमर्थन तक उत्साह चरम पर है।

 Bagaha MLA Ram Singh
केंद्रीय मंत्री को चढ़ा लड्डू का भोग!- फोटो : social media

Bagaha MLA Ram Singh: भारत सरकार के केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे व नवनिर्वाचित विधायकों का शनिवार (6 दिसंबर 2025) की  शाम बगहा में भव्य स्वागत किया गया। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को बगहा क्षेत्र उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र चंद्र दुबे, बगहा विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम का चखनी, नरईपुर और बड़गांव में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोहों में जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मंत्री सतीश दुबे को लड्डू से तौला गया, जबकि दोनों विधायकों को फूल मालाएं और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने कहा कि यह जीत “अमन-चैन और विकसित बिहार” की इच्छा रखने वाले हर नागरिक की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के विकास विज़न और नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम बताया। दुबे ने लोगों से सरकार की विकास यात्रा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। 

बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य बगहा का समग्र विकास और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। वहीं रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लेकर नगर तक सभी वर्गों के समावेशी विकास को वे प्राथमिकता देंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार ने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार