LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bettiah robbery case: लूट की साजिश में सरपंच निकला मास्टरमाइंड, बेतिया पुलिस ने दो सहयोगियों समेत किया गिरफ्तार

Bettiah robbery case: बेतिया में लूट की साजिश रचने के आरोप में सरपंच शंभु गिरी और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर पंचायत समझौते की रकम हड़पने का खुलासा हुआ है।

Bettiah robbery case
लूट की साजिश में बड़ा खुलासा!- फोटो : news4nation

Bettiah robbery case: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लूट की साजिश रचने का आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक सरपंच ही निकला। बेतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरपंच और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

पंचायत के नाम पर रची गई साजिश

बेतिया के एसडीपीओ रजनीश कुमार प्रियदर्शी ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सरपंच शंभु गिरी पंचायत के दौरान समझौते की रकम एक पक्ष से लेकर दूसरे पक्ष को देने जा रहा था। इसी दौरान उसने पहले से ही लूट की साजिश रच रखी थी।

दहेज विवाद से जुड़ा है मामला

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जगापाकर निवासी फुलेना साह ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपने बेटे विकास कुमार की शादी पश्चिम चंपारण के शिवाघाट निवासी मनोज साह की बेटी प्रतिमा देवी से की थी। शादी के बाद प्रतिमा देवी मायके में रहने लगी और बाद में बेतिया न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

आठ लाख में हुआ था समझौता

विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें आठ लाख रुपये में समझौता तय हुआ। इसमें से तीन लाख रुपये पहले ही जमा कर दिए गए थे। 20 जनवरी को सरपंच शंभु गिरी फुलेना साह के साथ बेतिया न्यायालय जा रहा था, ताकि बाकी रकम से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

NSIT
Nsmch

रास्ते में रची गई लूट की साजिश

रास्ते में जगदीशपुर कब्रगाह के पास सरपंच ने अपने ही गांव के दो लोगों की मदद से लूट की साजिश को अंजाम दिलवाया। आरोप है कि बैग छीन लिया गया और गोली मारने की धमकी भी दिलवाई गई, ताकि मामला असली लूट जैसा लगे। घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

सख्ती से पूछताछ में टूटा सरपंच

पुलिस को शुरू से ही मामले पर शक था। जब सरपंच से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए इस साजिश को रचा था। इसके बाद पुलिस ने सरपंच शंभु गिरी, उसके भतीजे दिनेश कुमार गिरी और अम्मू गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

रकम की बरामदगी में जुटी पुलिस

बेतिया पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और साजिश के तहत जुटाई गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार