LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बेतिया राज की 2500 एकड़ जमीन पर चलेगा प्रशासन का डंडा: नरकटियागंज में 205 लोगों को नोटिस, अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप

बेतिया राज की 2500 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने नरकटियागंज के 12 गांवों में 205 लोगों को नोटिस जारी किया है। इस बड़ी कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

बेतिया राज की 2500 एकड़ जमीन पर चलेगा प्रशासन का डंडा: नरकटि

Bettiah -  पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में बेतिया राज की कीमती जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सिकटा, लौरिया और नरकटियागंज अंचल में चिह्नित करीब ढाई हजार एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ अंचल प्रशासन कड़ी कार्यवाही में जुट गया है। अब तक नरकटियागंज के 12 गांवों में 205 लोगों को प्रपत्र-एक के तहत अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया जा चुका है।

इन गांवों में जारी हुए नोटिस 

नरकटियागंज अंचलाधिकारी (CO) सुधांशु शेखर के अनुसार, आठ पंचायतों के 12 गांवों में नोटिस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक जारी किए गए 205 नोटिसों का विवरण इस प्रकार है:

  • राजपुर तुमकड़िया: सोनासती में 30 और तुमकड़िया में 7 लोग।

  • भभटा: हैंसवा में 38 और भेड़ीहरवा में 35 लोग।

  • NSIT
    Nsmch

    डुमरिया: खरकटवा में 27 और मधुबनी में 10 लोग।

  • भसुरारी: नरकटिया में 15 और कटघरवा में 5 लोग।

  • अन्य गांव: सुगौली के चौड़बल (13) व मुरली (10), कोइरगांवा (10) और भगौना (5) में भी नोटिस निर्गत किए गए हैं।

हजारों एकड़ भूमि हुई चिह्नित 

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, नरकटियागंज क्षेत्र में बेतिया राज की लगभग 1345.82 एकड़, सिकटा में 395.53 एकड़ और लौरिया में 1174.53 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों और अन्य पंचायतों में भी अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा।

प्रशासन की सख्त चेतावनी 

भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) चंद्रशेखर कुमारन ने बताया कि बेतिया राज के व्यवस्थापक की ओर से चिह्नित भूमि के आधार पर यह कार्यवाही की जा रही है। अंचल प्रशासन के माध्यम से सभी कब्जाधारियों को कानूनी नोटिस तामील कराया जा रहा है। प्रशासन की इस सक्रियता से उन लोगों में हड़कंप मच गया है जिन्होंने दशकों से इन कीमती जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।