LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया राज कंपाउंड का होगा जीर्णोद्धार, 97 लाख रूपये आएगी लागत, जारी हुआ निविदा

Bihar News : 97 लाख रूपये की लागत से बेतिया राज कंपाउंड का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके लिए निविदा जारी कर दिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया राज कंपाउंड का होगा जीर्णोद्धार, 97 लाख
बेतिया राज कंपाउंड का जीर्णोद्धार- फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया राज कंपाउंड का जीर्णोद्धार होगा। 97 लाख से अधिक की राशि से इसका  कायाकल्प होगा। इस संबंध मे बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कभी बेतिया राज दरबार के मुख्यालय और आज भी नगर निगम क्षेत्र के हृदय स्थल कहे जाने वाले राज ड्योढ़ी परिसर के वर्षों से बदहाल और जर्जर रोड का डबल लेन पीसीसी रोड के रूप में नव निर्माण के लिए 97 लाख, 37हजार, 682₹ की स्वीकृति दी गयी है। 

मिली स्वीकृति के आधार पर निविदा जारी कर दी गई है। महापौर सिकारिया ने बताया कि विहित प्रावधानों के तहत संबंधित निविदा का निष्पादन 26 दिसंबर 2025 तक में किया जाना निर्धारित किया गया है। महापौर  सिकारिया ने इसकी स्वीकृत योजना का प्रारूप स्पष्ट करते हुए बताया कि जोड़ा शिवालय मंदिर के समीप राज ड्योढ़ी परिसर के पूर्वी द्वार से भवानी मंडप होते राज कचहरी के कार्यालय तक के साथ ही राज ड्योढ़ी परिसर के दक्षिणी द्वार से टेंपो स्टैंड के समीप पुल तक की जर्जर और खस्ताहाल पड़ी इस मेन रोड को नई डबल लेन पीसीसी रोड के रूप में तैयार करने की इस योजना से नगर के हॉस्पिटल रोड, महिला कॉलेज, सर्वोदय मध्य विद्यालय इत्यादि तक आना जाना सुविधा जनक हो जाएगा। 

इसके साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि शीघ्र ही राज ड्योढ़ी के उत्तरी गेट से राज कचहरी कार्यालय और दक्षिणी गेट तक के रोड की भी निविदा जारी की जाएगी। 

इसके साथ ही महापौर ने बताया कि अबकी बार स्वीकृत योजना के लिए निर्माण एजेंसी का चयन   नियम संगत तरीके से आगामी 26 दिसंबर तक हो जाने के बाद अगले छः महीने में इस रोड निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट