LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bettiah Tantric Rape Case: गर्भवती महिला के साथ तांत्रिक ने किया यौन शोषण!अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

Bettiah Tantric Rape Case: बेतिया के शनिचरी थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने एक कथित तांत्रिक पर झाड़–फूंक के bahane यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। पुलिस ने मेडिकल जांच शुरू कर दी

Bettiah Tantric Rape Case
गर्भवती महिला के साथ तांत्रिक ने किया कांड!- फोटो : news4nation

Bettiah Tantric Rape Case: प•चम्पारण बेतिया के शनिचरी थाना क्षेत्र के बरवा ओझा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती विवाहिता ने कथित तांत्रिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि तांत्रिक झाड़–फूंक और उपचार के नाम पर महिला के घर आया था। इसी दौरान महिला अचानक बेहोश हो गई और होश में आने पर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां और भाई ने तुरंत डायल–112 पर सूचना दी। 

आरोप है कि पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद महिला को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेतिया के जीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला के शरीर पर चोट व जख्म के निशान पाए जाने की भी बात सामने आई है। पीड़िता शनिचरी थाना क्षेत्र के गांव की निवासी है, जबकि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। 

Goal 2026

SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी का बयान

घटना की जानकारी इलाके में फैलते ही चर्चा का विषय बन गई। इस संबंध मे सदर SDPO रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। सुबह झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, तब पीड़िता ने यौन शोषण की बात नहीं बताई थी। अब रेप की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार