LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बेतिया पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, लग्जरी कार से करोड़ों का गांजा किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बेतिया पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, लग्जरी कार से करो

Bettiah : पश्चिमी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के जीएमसीएच (GMCH) परिसर के पास से पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है।

करोड़ों में है बरामद गांजे की कीमत

सदर डीएसपी विवेक दीप ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में कुल 138.300 किलो गांजा बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी इलाके में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

Diarch GO

अस्पताल परिसर में बिछाया गया जाल

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि जीएमसीएच के पास एक कार के जरिए मादक पदार्थों की बड़ी डील होने वाली है। सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर में संदिग्ध अवस्था में खड़ी बलेनो कार की घेराबंदी की। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा मिला।

कुमारबाग के रहने वाले हैं तस्कर

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले नेहाल और जशवंत के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये गांजा कहाँ से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। प्रारंभिक जांच में यह एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा लग रहा है।

NSIT
Nsmch

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य मुख्य सरगनाओं और नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस कार का इस्तेमाल पहले भी तस्करी के लिए किया गया है।

आशीष की रिपोर्ट