LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bettiah Police Free Bus Service: बेतिया पुलिस की नई पहल! महिलाओं की सुरक्षा हेतु नि:शुल्क बस सेवा शुरू

Bettiah Police Free Bus Service: बेतिया पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए रात में नि:शुल्क बस सेवा शुरू की। एसडीपीओ विवेक दीप ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Bettiah Police Free Bus Service
बेतिया में नि:शुल्क बस सेवा शुरू- फोटो : social media

Bettiah Police Free Bus Service: बेतिया पुलिस की निःशुल्क बस सेवा से महिलाओं में हर्ष है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बेतिया पुलिस ने नई पहल की है।बेतिया सदर के एसडीपीओ विवेक दीप ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें नगर के प्रमुख चौक-चौराहों तक संचालित होंगी और नागरिकों को रात के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगी। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क होगी और विशेषकर रात में घर लौटने वालों के लिए सहायक सिद्ध होगी। 

बसों का संचालन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा, ताकि लोग देर रात भी सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।बेतिया पुलिस का यह प्रयास जिले में पहली बार किया जा रहा है और इसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिख रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन द्वारा सदर -1 अनुमंडल बेतिया तथा नरकटियागंज अनुमंडल  की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, नगर थाना परिसर में किया गया । उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025, दुर्गा पूजा एवं अन्य मामलों पर वरीय पुलिस अधीक्षक  बेतिया द्वारा समीक्षा के क्रम में उपस्थित  सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए ।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार