LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने लौटाया 52 चेहरों पर मुस्कान, अब तक 365 मोबाइल बरामद

Bihar News : ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने लौटाया 52

BETTIAH : बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बेतिया पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी या खोए हुए सामान को रिकवर कर उनके असली मालिकों तक पहुँचाना है।

दिसंबर 2025 के महीने में पुलिस की तकनीकी टीम और स्थानीय थानों के साझा प्रयास से कुल 52 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बेतिया पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, इन सभी फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खोई हुई खुशी लौट आई।

आंकड़ों पर गौर करें तो बेतिया पुलिस ने अब तक इस अभियान के तहत कुल 365 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी बरामद फोनों की कुल सामूहिक कीमत लगभग 52.30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस सक्रियता से न केवल अपराध पर अंकुश लग रहा है, बल्कि आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा। पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश है कि तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में तेजी लाई जाए। बरामदगी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियमित अंतराल पर मोबाइल सुपुर्दगी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर उपभोक्ताओं ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। बेतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सनहा (NCR) दर्ज कराएं या ई-पोर्टल पर शिकायत करें, ताकि 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत उसे ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट