LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bettiah Muharram: बेतिया के लौरिया में मुहर्रम मेंआग के करतब के दौरान हुआ बड़ा हादसा, युवक के जले पैरे, मच गई अफरा-तफरी

Bettiah Muharram: प. चंपारण के लौरिया में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ताजिया जुलूस के दौरान आग का करतब करते हुए एक युवक का पैर जल गया, साथ ही हथियारों के साथ कुछ युवकों को देख पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Bettiah Muharram
मुहर्रम के दौरान युवक को लगी आग- फोटो : NEWS4NATION

Bettiah Muharram:  प•चम्पारण के बेतिया जिला मे जहां एक तरफ मुहर्रम का पर्व शांती से सम्पन्न हुआ। वही लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया नगर पंचयात समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इमाम हुसैन के नारे के साथ निकला ताजिया जुलूस शांती से बनाया जा रहा था। तभी लौरिया थाना कैंपस मे एक बडी घटना होते होते स्थानीय पुलिस व ग्रामीणो की सुजबुझ से बच गई। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मोहर्रम में लौरिया नगर प्रखंड क्षेत्रों में निकाले गए ताजिया जुलूस। 

लौरिया नगर परिषद के पठान दल अखाड़ा मकरी वार्ड 3 से पुरानी बाजार,प्रभु चौक,थाना आदि के कर्बला में ताजियो को सुकून ए खाक किया गया। जहां ताजिया और जुलूस देखने को लोगो की भीड़ उमड़ी।बूढ़े जवान और बच्चों का खासा उल्लास इस ताजिया जुलूस और मोहर्रम को लेकर देखने को मिला और झांकी निकाला गया जो आकर्षक का केंद्र बना रहा। वही लौरिया प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी व लौरिया अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने भी लौरिया थाना कैंपस मे आई जुलुस मे लाठी बांझा ।तभी जुलुस मे शामिल एक लडके ने मुहं मे पेट्रोल रख आग से करतब दिखा रहा था की एक लडके के पैर मे आग लग गई, जिसे तत्काल वहा उपस्थित लोगो के सहयोग से बुझा दिया गया।

पुलिस प्रशासन के नजर के सामने दिखा रहा

इस करतब को पुलिस प्रशासन के नजर के सामने दिखा रहा था और पुलिस मौन दिखी । वही दुसरी घटना तब घटी जब जुलुस मे शामिल कुछ असामाजिक तत्व अपने हाथो मे नेपाली खंजर , तलवार , भाला लिये दिखे और लाठी भाजने के चक्कर मे आपस मे उलझ गये तो वहा लौरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये वहा से अपनी लाठी चटकाते हुये जुलुस मे शामिल सभी को बाहर निकाला नहीं तो एक बडी घटना घट सकती थी।

क्यों मनाया जाता है मुहर्रम

घटना के संबंध मे लौरिया प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी व लौरिया अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि मुहर्रम पर्व पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उसे परिवार के सदस्यों के शहादत को लेकर मोहर्रम पर्व मनाते है। मुस्लिम समुदाय के लोग 10 दिनों तक मोहर्रम मनाते है।  साथ ही उन्होंने यह भी बताया, कि मुहर्रम में कर्बला के मैदान की जंग और इस्लाम को बचाने के लिए वहां शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके परिवार के याद में मोहर्रम मनाते है। लोगों ने या हुसैन के नारे लगाते हुए दिखे।लौरिया प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हर जगह पर पुलिस बल तैनात दिखी।सीओ नितेश कुमार सेठ थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा इसके साथ ही पुलिस बल की काफी तैनाती की गई थी और शांतिपूर्ण तरीके से ताजिया जुलूस सम्पन्न हो गए।

NSIT
Nsmch

 बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट