LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बेतिया की 'मर्दानी': जुल्मी पति के बिस्तर के नीचे छिपा था कट्टा, पत्नी ने डायल 112 घुमाकर पहुँचाया जेल

एक महिला की बहादुरी ने घर के भीतर चल रहे खौफनाक खेल का अंत कर दिया। बिस्तर के नीचे 'गोल्डन कट्टा' छिपाकर पत्नी पर धौंस जमाने वाले जुल्मी पति को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बेतिया की 'मर्दानी': जुल्मी पति के बिस्तर के नीचे छिपा था कट

Bettiah -  बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला की बहादुरी ने घर में छिपे अपराध का पर्दाफाश कर दिया। स्वर्गीय शंकर पासवान के पुत्र रमेश पासवान को पुलिस ने उसकी अपनी पत्नी की शिकायत पर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी सुनीता देवी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति बिस्तर के नीचे पिस्टल छिपाकर रखता है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।

डायल 112 की सक्रियता और छापेमारी

महिला की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने तुरंत सदर एसडीपीओ विवेक दीप को मामले की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस भी तब दंग रह गई जब बिस्तर के नीचे से गोल्डन रंग का एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार देखते ही पुलिस ने रमेश पासवान को हिरासत में ले लिया।

Diarch GO

घरेलू हिंसा और अवैध हथियार का आतंक

पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि रमेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घर में अवैध हथियार होने की वजह से वह हमेशा किसी अनहोनी और अपनी जान के खतरे को लेकर डरी रहती थी। घरेलू हिंसा और खौफ से तंग आकर उसने आखिरकार पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Report - ashish