LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: गुरुग्राम के राष्ट्रीय मंच पर चमकीं बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया, भोजपुरी में गूंजी चंपारण की आवाज, देशभर में बटोरी सराहना

बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी शब्दों की बुलंदी और ज़मीनी अनुभवों से न सिर्फ़ वाहवाही लूटी

Bettiah Mayor Garima Devi Sikariya
राष्ट्रीय मंच पर चमकीं बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया- फोटो : reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण ज़िले के बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी शब्दों की बुलंदी और ज़मीनी अनुभवों से न सिर्फ़ वाहवाही लूटी बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया।भारत सरकार द्वारा "The Role of Urban Local Bodies in Strengthening Constitutional Democracy and Nation Building" विषय पर आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में, बिहार से चयनित 40 प्रतिनिधियों में गरिमा सिकारिया को प्रथम स्थान मिला। लेकिन असल आकर्षण तब हुआ जब उन्होंने मंच पर भोजपुरी में अपना संबोधन शुरू किया —

"बिहार के चंपारण में बेतिया नगर निगम के मेयर बानी…आ आज ईहे राष्ट्रीय मंच से रउरा देशभर के भाई-बहन सभन के परनाम करत बानी!"ये एक वक़्त था जब पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। भाषण में उन्होंने बेतिया नगर निगम के 4000 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक-आर्थिक कार्यों, काली धाम कोरिडोर और मल्टी स्टोरी मॉल निर्माण जैसी भावी योजनाओं को रेखांकित किया।

Diarch GO

गरिमा सिकारिया ने साफ़ कहा कि यह उपलब्धि उनके अकेले की नहीं बल्कि पूरे नगर निकाय परिवार, सहयोगी कर्मचारियों और बेतिया की जनता के आशीर्वाद का नतीजा है। उन्होंने बेतिया की धरती को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ा और महिलाओं की निर्णायक भूमिका को 2047 तक के विकसित भारत की नींव बताया।

सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय प्रतिनिधियों, अन्य राज्यों के महापौरों और नीति-निर्माताओं ने उनके अंदाज़ और तथ्यों से भरपूर प्रस्तुतीकरण की खुलकर तारीफ की।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे बेतिया और पश्चिम चंपारण में गर्व और उत्साह का माहौल है।बिहार की बेटी ने फिर साबित कर दिया कि जुबान में जब ज़मीन की ख़ुशबू होती है, तो वो दिलों में उतर जाती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार