LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बेतिया में बीच बाजार सिलेंडर फटने से कोहराम; 10 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर

एक ठेले पर खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग आग की लपटों की चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बेतिया में बीच बाजार सिलेंडर फटने से कोहराम; 10 लोग झुलसे, क

Bettiah - : बिहार के बेतिया में शुक्रवार दोपहर एक भीषण हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। लौरिया बाजार में एक ठेले पर खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग आग की लपटों की चपेट में आ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

दोपहर 12 बजे हुआ जोरदार धमाका

घटना लौरिया क्षेत्र के व्यस्त बाजार की है, जहाँ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक ठेले पर गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के समय ठेले के आसपास 12-15 लोग मौजूद थे, जिनमें से 10 लोग सीधे आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बम जैसा लगा धमाका, लीकेज बनी वजह

चश्मदीदों के अनुसार, सुबह से ही सिलेंडर में हल्की-हल्की गैस लीकेज की शिकायत थी, लेकिन भीड़ के कारण दुकानदार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। दोपहर तक सिलेंडर गर्म हो गया और अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के दुकानदारों को लगा जैसे कोई बम फटा हो। आग लगने से कई लोगों के कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़े।

NSIT
Nsmch

स्थानीय युवकों ने दिखाई हिम्मत

धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच कुछ स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय देते हुए पानी की बाल्टियों और बोतलों से झुलसे हुए लोगों के शरीर पर लगी आग बुझाई। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना लोगों ने घायलों को ऑटो और बाइक के जरिए तुरंत लौरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया।

कई घायलों की स्थिति चिंताजनक

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, 10 घायलों में से कई की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। मरीजों के चेहरे, सीने और हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया गया है। घायलों में ठेले का मालिक भी शामिल है।

पुलिस जांच में गैस लीकेज की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर के मलबे को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पुराने सिलेंडर से गैस रिसाव को ही मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस चश्मदीदों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है और मलबे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट - आशीष, बेतिया