LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bettiah GMCH: बेतिया GMCH में बवाल! जीविका दीदी की रसोई में जूनियर डॉक्टरों ने की मारपीट, आधा दर्जन महिलाएं घायल

Bettiah GMCH: बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीदी की रसोई में काम कर रही जीविका दीदियों के साथ जूनियर डॉक्टरों की मारपीट, कई महिलाएं घायल, डीएम ने दिए जांच के आदेश।

Bettiah GMCH
दीदी की रसोई में जूनियर डॉक्टरों की गुडांगर्दी!- फोटो : news4nation

Bettiah GMCH: प•चम्पारण के बेतिया में स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीदी की रसोई में कार्यरत जीविका दीदियों के साथ जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद GMCH में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जीविका दीदीयों के साथ मारपीट की गई है, करीब आधा दर्जन जीविका दीदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीविका दीदी की रसोई के कई अन्य स्टाफ भी घायल हुए हैं। 

जीविका दीदीयों ने बताया कि जूनियर डॉक्टर जीविका दीदी की रसोई में आकर खाना खा रहे थे, जिस क्रम में उन्होंने दही और आमलेट का आर्डर दिया।ऑर्डर तैयार होने के बाद उन्होंने दही लाने से मना कर दिया। ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जीविका दीदीयों के साथ बदतमीजी की गई। उनके साथ गाली गलौज किया गया, फिर उसके बाद करीब 50 से 60 की संख्या में जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदी की रसोई पर हमला कर दिया, जीविका दीदियों के साथ मारपीट की। उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़ दिए। इसके बाद जीविका दीदीयों ने जीविका दीदी की रसोई को बंद कर दिया है। 

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह अस्पताल पहुंचे

घटना के सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया की मामला संज्ञान मे आते ही जांच करने का आदेश दिया गया है इस मामले मे जो भी दोषी होंगे उसपर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। 

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार