LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime: एटीएम कार्ड बदलकर 35 हज़ार की ठगी, वृद्ध बने साइबर अपराधियों के शिकार

Bihar Crime: एटीएम कार्ड बदलकर 35 हज़ार की ठगी,  वृद्ध बने स

N4N डेस्क:पश्चिम चंपारण के रामनगर से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड बदलकर 35 हज़ार रुपये की ठगी कर ली गई। इस बार ठगी का शिकार एक वृद्ध व्यक्ति बने हैं।जानकारी के अनुसार, पीड़ित सबेया गांव निवासी सरफराज़ अहमद घरेलू सामान खरीदने के लिए रामनगर बाज़ार पहुंचे थे। इसी दौरान वे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए। वहां एक युवक मदद का बहाना बनाकर उनके पास आया और मौका देखकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

कुछ ही देर बाद सरफराज़ अहमद के मोबाइल पर लगातार चार मैसेज आए। मैसेज में बताया गया कि उनके खाते से कुल 35,000 रुपये की निकासी की गई है। जांच में सामने आया कि यह निकासी भगतसिंह चौक स्थित एडीबी बैंक के एटीएम से की गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सरफराज़ ने तुरंत अपना खाता लॉक करा दिया और थाने में लिखित आवेदन दिया।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, “आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”